हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाइट अंबिकापुर में छात्र-अध्यापकों ने मनाया “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर/सरगुजा:-

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) अम्बिकापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-अध्यापकों ने देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देने के लिए रंगोली एवं पोस्टर निर्माण किया। “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” की थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छात्र-अध्यापकों ने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियों में तिरंगे, महापुरुषों के चित्र, स्वच्छता का प्रतीक झाड़ू और साफ-सुथरे वातावरण की झलक को उकेरा। वहीं, पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और स्वच्छ भारत के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-अध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का सही अर्थ तभी पूरा होता है जब देश स्वच्छ, स्वस्थ और शिक्षित हो। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराएं और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाएं।
संस्थान के प्राध्यापकों ने छात्र-अध्यापकों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की। इस प्रकार की गतिविधियों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!