गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर:-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर की एनएसएस इकाई द्वारा शनिवार को व्यास पूजा एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि व्यास एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।






इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य संजीव कुमार चौबे, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुनीता सिंह, व्याख्याता श्रीमती जीवंती भगत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशांत विजय एवं सहायक सुश्री श्वेता सुजाता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा गुरु महिमा पर आधारित भाषण, कविता एवं गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने व्यास पूजा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे गुरुजनों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर बताया।
कार्यक्रम के पश्चात एनएसएस सत्र 2025 के लिए पंजीकृत नवीन स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैच एवं डायरी का वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो का आगमन हुआ। वे वाराणसी से मैनपाट की ओर जलाभिषेक हेतु प्रस्थान कर रहे 150 कांवड़ियों के साथ कुछ समय के लिए विद्यालय परिसर में रुके। विधायक श्री टोप्पो ने विद्यालय के स्वयंसेवकों एवं कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने गुरु एवं माता-पिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। बातचीत के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप धनसारी देने की घोषणा की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









