जिले के 75 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


19,255 अभ्यर्थियों के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रथम पाली में 14,702 और द्वितीय पाली में 14,666 अभ्यर्थी रहे उपस्थित1

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

सरगुजा जिले में रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) का आयोजन 75 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। परीक्षा के लिए कुल 19 हजार 255 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई।

प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 11ः15 बजे तक हुई, जिसमें पंजीकृत 19 हजार 255 अभ्यर्थियों में से 14 हजार 702 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 4 हजार 553 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2ः00 बजे से 4ः15 बजे तक आयोजित हुई। इसमें 14 हजार 666 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 हजार 589 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अम्बिकापुर सहित लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों और विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न हुई।

  1. ↩︎
gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!