नागरिक आपूर्ति निगम में भ्रष्टाचार का महाखेल, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई,जिला प्रबंधक 22 हजार घूस लेने का कारनामा
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बलरामपुर:-
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला से भ्रष्टाचार व घूसखोरी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है । ट्रांसपोर्टर से 11 लाख 30 हजार की राशि भुगतान किए जाने के एवज में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला प्रबंधक विद्या सागर गोपाल द्वारा ट्रांसपोर्टर से 2%कमीशन की मांग की गई थी । 2%कमीशन की पूर्ति न किये जाने पर लंबे समय से बिल भुगतान के लिए घुमाया जा रहा था ।
प्रतीकात्मक चित्र…


जिस पर अम्बिकापुर के शिवराज सिंह ट्रांसपोर्टर द्वारा इसकी शिकायत लिखित में एन्टी करप्शन ब्यूरो को की गई थी । एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा उक्त मामले की पड़ताल किये जाने के बाद मामले की सत्यता होने पर एक निर्धारित तिथि में बलरामपुर कलेक्टर ऑफिस के करीब स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूति विभाग के जिला प्रबंधक विद्या सागर गोपाल को रंगे हाथों घुस लेने जाल बिछाया गया ।

निर्धारित तिथि को ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह बिल भुगतान किए जाने के एवज में मांगी गई कमीशन की राशि 22 हजार रुपये देने जिला प्रबंधक बलरामपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कार्यालय पहुंचा ।
कमीशन की राशि 22 हजार जिला प्रबंधक बलरामपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विद्या सागर को ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह द्वारा दिये जाने के दौरान एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा अचानक ही छापेमारी कर जिला प्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ा गया ।
ए सी बी द्वारा जिला प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही हेतु पेश किया गया ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com






