गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/रायपुर/छत्तीसगढ़:-
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश क्रमांक ESTB 102(1)/414/2026-GAD-4 जारी किया है। अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।







कई जिलों के अपर कलेक्टर बदले
आदेश के अनुसार, सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को कोरिया से बालोद का अपर कलेक्टर बनाया गया है। चंद्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर और प्रदीप कुमार साहू को जशपुर से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह योगिता देवांगन को जिला दुर्ग से कोरबा तथा चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर से सुकमा का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
अनिल कुमार सिदार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज, वीरेंद्र लकड़ा को सक्ती से नारायणपुर, प्रताप विजय कुमार खेस्स को सुकमा से सरगुजा और नवीन कुमार भगत को गरियाबंद से सक्ती भेजा गया है।
रायपुर विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारीराजेश कुमार पात्रे को दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर पद से हटाकर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया गया है। संदीप कुमार ठाकुर को कबीरधाम के अपर कलेक्टर पद से हटाकर रायपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अरविंद कुमार पाण्डेय को रायपुर विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में संयुक्त संचालक बनाया गया है। विनायक शर्मा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का भी तबादलाआदेश में संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के जिलों में भी बदलाव किया गया है। प्रवेश पैकरा को बिलासपुर से रायगढ़, अरुण कुमार सोम को सक्ती से जशपुर, महेश सिंह राजपूत को दुर्ग से कबीरधाम और अगरराम राणा को बस्तर से सक्ती भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टरों में राकेश कुमार साहू को कोरिया से बीजापुर, उत्तम प्रसाद रजक को रायपुर से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, शिवानी जायसवाल को सूरजपुर से कोरिया और प्रतिमा ठाकरे को बालोद से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पदस्थ किया गया है।
कुछ अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियां :-
तबादला आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को जिला प्रशासन से हटाकर विभागीय और शहरी विकास से जुड़ी जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। प्रेमलाल साहू को दुर्ग के डिप्टी कलेक्टर पद से हटाकर राज्य निर्वाचन आयोग में अवर सचिव बनाया गया है। गोविंद कुमार सिन्हा को नारायणपुर से हटाकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मनीष देव साहू को उत्तर बस्तर कांकेर के डिप्टी कलेक्टर पद से हटाकर राज्य शिष्टाचार अधिकारी बनाया गया है। हरीओम द्विवेदी को जशपुर से हटाकर राज्य शिष्टाचार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देशसामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन तत्काल विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com







