11 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक होगा धार्मिक आयोजन
भागवत कथा से सरगुजा के लुंड्रा में बहेगी “आस्था की गंगा”
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-
सरगुजा जिला के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम लुंड्रा में 11 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सात दिवसीय बहेगी भक्ति की बयार…..
आयोजक मंडल लुंड्रा द्वारा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर किया जा रहा है प्रचार प्रसार । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बिखरेगी कृष्ण भक्ति की अनुपम छटा।

श्रीमदभागवत कथा धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले यजमान जय प्रकाश गुप्ता से आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि दशहरा व नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय कथावाचिका पूज्य किशोरी नेहा तिवारी जी के द्वारा संगीतमयी कथावाचन किया जाएगा ।


पहले दिन 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को नंदोला महामाया मंदिर डंडग़ांव से लुंड्रा कार्यक्रम स्थल तक बाजेगाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाला जाएगा। पहले दिन कलश यात्रा,गणेश पूजन सुबह 09 बजे से श्रीमदभागवत महात्म्य और गौकर्ण उपाख्यान,दूसरे दिन शुकदेव परीक्षित संवाद,जन्मकथा(विदुरचरित्र),तीसरे दिन सती चरित्र,ध्रुव चरित्र एवं कपिल अवतार,चौथे दिन श्री नरसिंह अवतार,श्रीराम अवतार,श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवें दिन गुरूवार को गोवर्धन पूजा,छप्पन भोज,छठवें दिन श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह उत्सव,सातवे व अंतिम दिन श्री सुदामा चरित्र के संगीतमयी कथावाचन व पूर्णाहुति यज्ञ के साथ धार्मिक आयोजन समाप्त होगा । प्रतिदिन कथावाचन सायं 04 बजे से 07 बजे तक कथावाचन किया जाएगा ।
प्रतिदिन अखंड भंडारा व अंतिम दिन हवन पूर्णाहुति के बाद महाभण्डारा का आयोजन किया जायेगा ।

Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com







