2 दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर इलाज के लिए ले जाया गया था…
ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत खून की कमी होना बताया गया था
गुरूवार की रात ईलाज के दौरान निरुद्ध महिला कैदी की हुई मौत
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में बंदी महिला की मौत का मामला आया सामने…जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत द्वारा निरुद्ध महिला कैदी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के आई सी यु में गुरुवार को भर्ती किये जाने व इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी दी गई ।

उक्त सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को महिला कैदी मथुरा यादव उम्र 55 वर्ष का अचानक ही स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर स्वास्थ्य जांच व ईलाज हेतु ले जाया गया था । ओ पी डी में चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत महिला के शरीर में खून की कमी होने की जानकारी दी गई थी । इलाज उपरांत पुनः महिला कैदी को अम्बिकापुर जेल लाया गया ।

17 सितंबर को निरुद्ध महिला कैदी की स्थिति खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर पुनः लाया गया व आई सी यु में भर्ती किया गया। जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई । मथुरा यादव उम्र 55 वर्ष को 19 फरवरी 2026 को जेल में निरुद्ध किया गया था ।
परिजनों से नहीं हो पा रहा है संपर्क
जेल आधीक्षक अक्षय सिंह राजपुत द्वारा बताया गया कि महिला का 2 पता है एक पता रायगढ़ व दूसरा सूरजपुर जिला के ग्राम डेडरी…दोनों ही पते पर उक्त घटना की जानकारी दिए जाने के संबंध में परिजनों से संपर्क किया जा रहा है किंतु किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है । यदि परिजन सामने नहीं आते है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
कलेक्टर सरगुजा व जिला सत्र न्यायाधीश को घटना की दी गई जानकारी
निरुद्ध महिला कैदी मथुरा यादव उम्र 55 वर्ष आई सी यु में इलाज के दौरान हुई मौत की जानकारी कलेक्टर सरगुजा व जिला सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर को जेल अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई । परिजनों से संपर्क करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।
परिजनों के आने के बाद परिजनों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी, पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों सौंप दिया जायेगा ।
यदि परिजन सामने नहीं आते है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com









