एमआरएफ केंद्र के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा सुश्री रोमा श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरिमा में स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इकाई में स्थापित विभिन्न मशीनों, ठोस अपशिष्टों के पृथककरण तथा प्लास्टिक डिस्पोजल से बनाए जा रहे प्लास्टिक दानों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने एमआरएफ केंद्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न इकाइयों एवं कार्यों की जानकारी ली तथा इकाई के संचालन और प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुश्री श्रीवास्तव ने मटेरियल रिकवरी फैसलिटी संचालक एवं ग्राम पंचायत दरिमा के सचिव को इकाई के सुचारू संचालन एवं बेहतर प्रबंधन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्टों के उचित पृथककरण, प्लास्टिक अपशिष्टों के प्रसंस्करण तथा केंद्र की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com








