जिला शिक्षा अधिकारी की समीक्षा बैठक, खेल-एनसीसी गतिविधियों पर फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेल, स्काउट गाइड, एनसीसी-एनएसएस की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
जिला शिक्षा अधिकारी, एवं पदेन कमिश्रर सरगुजा डॉ दिनेश कुमार झा के द्वारा जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग, खेल, रेडक्रॉस,एनसीसी एवं एनएसएस सहित विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न सहशैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आज शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत अवधि में संचालित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी सहायक संचालक जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस एवं रेडक्रॉस से जुड़े पदाधिकारी व्यायाम शिक्षक, स्काउटर गाइडर एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों एवं संगठनों द्वारा अब तक संचालित गतिविधियों, कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों, प्रतियोगिताओं एवं अन्य आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्ययोजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार भी साझा किए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक विभाग एवं संगठन के जिला प्रमुखों, पीटीआई , प्रभारियों की बातों को गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रस्तुत विषयों पर आवश्यक विचार-विमर्श के उपरांत संबंधित बिंदुओं पर निर्णय एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियों का संचालन केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि उनमें गुणवत्ता, निरंतरता, सहभागिता एवं सार्थक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दें। उन्होंने सभी विभागों एवं संगठनों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में एजेण्डे अनुसार चर्चा करते हुऐ कहा कि रेड क्रॉस एवं एनएसएस की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही, विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भावना, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में इन संगठनों की भूमिका को प्रभावी बनाने पर चर्चा की।
स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए इन्हें जिले के अधिकाधिक विद्यालयों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में स्काउट हेतु पुरुष एवं गाइड हेतु महिला प्रभारी नियुक्त करने , प्रत्येक विद्यालय में नियमित सप्ताहिक 1 घण्टे का प्रशिक्षण कराने हेतु निर्देश दिए स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा-भावना, सहयोग, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन-मूल्यों के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुऐ विभिन्न खेलो के संचालित एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने एवं उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रतियोगिताओं के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इसी प्रकार रेडक्रॉस, एनसीसी एवं एनएसएस के माध्यम से सेवा, अनुशासन, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विद्यालय स्तर तक व्यापक रूप से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस बैठक में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक रविशंकर तिवारी पूनम पाण्डेय, संस्था के प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो , जिले के शाखा प्रभारी रवि प्रकाश कुजूर, सीनियर व्यायाम शिक्षक आनंदधर दिवान, जिला सचिव महेंद्र सिंह, जिला प्रशिक्षक मनीष गुप्ता,एन सी सी प्रभारी नवनीकांत त्रिपाठी, के साथ जिले के सभी स्काउटर गाइडर, पीटीआई, रेड क्रॉस एन एस एस के सभी प्रभारी शामिल रहे।
बैठक का सफल एवं प्रभावी संचालन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संगठन आयुक्त स्काउट योगेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

इस बैठक का मूल उद्देश्य जिले में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित सभी गतिविधियों को एक साझा दृष्टिकोण के साथ योजनाबद्ध, समन्वित एवं प्रभावशाली रूप प्रदान करना तथा आगामी अवधि के लिए सफल कार्ययोजना तैयार करना है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता को नई दिशा व गति प्रदान की जा सके।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!