नींव बहुभाषी कार्यक्रम के तहत जशपुर जिला के प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी सीखेंगे मातृभाषा “सादरी”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हमारी मातृभाषा, हमारी पहचान…..

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/जशपुर:-

“हमारी मातृभाषा, हमारी पहचान” के संकल्प के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 विद्यालयों में नींव बहुभाषी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों को उनकी मातृभाषा सादरी के माध्यम से शिक्षा देकर सीखने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना है।

जशपुर जिले के अंतर्गत 202 विद्यालयों में कुनकुरी और बगीचा विकासखंड में “नींव” बहुभाषी कार्यक्रम का शुरुआत किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के 18 संकुल के 119 विद्यालयों में शुरू होगा बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की मातृभाषा सादरी के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

बगीचा विकासखंड के अंतर्गत 119 शिक्षकों को 3 जोन (जोन 1 एवं जोन 2 के शिक्षकों को शासकीय उच्चतर विद्यालय, बगीचा और जोन 3 के शिक्षकों को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंडरापाठ में दिनांक 08/09/2026 से 12/09/2026 तक नींव बहुभाषी शिक्षा पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत बगीचा विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (श्री सुदर्शन सिंह पटेल), विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक (श्री कृष्ण कुमार राठौड़) एवं एम आई एस कोऑर्डिनेटर (श्रीमती ममता शर्मा) के कुशल नेतृत्व एवं उपस्थिति में किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण के पहले दिन सभी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और नींव बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम को अच्छे से समझते हुए अपने विद्यालयों में लागू करने हेतु अनुरोध किया है।

नींव बहुभाषी शिक्षक प्रशिक्षण के पूर्व DIET के कुशल नेतृत्व में 20 डी आर जी (जशपुर, कुनकुरी, एवं बगीचा) के सक्रिय भागीदारी से नींव बहुभाषी शिक्षा संसाधन जैसे शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिका, बिग बुक, कहानी कर गठरी, चित्र चार्ट, कविता पोस्टर (सादरी एवं हिंदी), अक्षर कार्ड, और ग्रिड कार्ड आदि की तैयार किया गया था।

इस 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान इन सभी संसाधन का समूह कार्य की मदद से खेल खेल में समझना – समझाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात बगीचा विकासखंड के 18 संकुल के अंतर्गत 119 शिक्षकों के द्वारा कक्षा कक्ष में इन सभी संसाधन की उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए बच्चों की घर की भाषा सादरी से हिंदी, और अन्य भाषा में पाठ्यपुतक के सामंजस्य को स्थापित करना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

बगीचा में 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन बगीचा विकासखंड के शिक्षा विभाग और लेंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के तत्वाधान में किया जा रहा है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!