घरेलू गैस उपभोक्ताओ को मिली बड़ी राहत,अब 25 दिनों में रीफिल करा सकेंगे गैस उपभोक्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

गैस बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार हुआ खत्म,अब 25 दिनों में ही रीफिल करा सकेंगे गैस उपभोक्ता

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

एल पी जी गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आयी है । अब ग्रामीण एल पी जी गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।

पूर्व में ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग करने के बाद दूसरा बुकिंग के लिये 45 दिनों का अंतर होना अनिवार्य होता था इस दरमियामन यदि किसी गैस उपभोक्ता को गैस खत्म होने के बाद 45 दिनों का अंतर न होने पर दूसरा गैस बुकिंग नहीं हो पाता था और मजबूरीवश ऊंची कीमतों में घरेलू ईंधन गैस भरवाना पड़ता था ।

केंद्र सरकार ने देश भर के घरेलू एल पी जी ग्राहकों के लिए अब बड़ा फैसला लिया गया है । पूर्व में शहरी गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में अंतर 25 दिनों का होता था वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के पश्चात दूसरे बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था ।

अब शहरी व ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के बीच 25 दिनों का समान समय सीमा तय किया गया है । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी के निर्देशानुसार 7 सितंबर को प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम,बी पी सी एल को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!