गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 45 वर्षीय विनोद टोप्पो ने पथरी और अल्सर की लंबी बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार
ग्राम रघुनाथपुर लुंड्रा चौक के समीप स्थित अपने घर के खलिहान में इमली के पेड़ पर 45 वर्षीय विनोद टोप्पो का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।


घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब विनोद की पत्नी शकुंती टोप्पो ने अपने पति को बिस्तर पर नहीं पाया और इधर-उधर तलाशने लगीं।शकुंती टोप्पो के मुताबिक, बीती रात करीब 8:30 बजे सभी परिवारजन ने साथ में खाना खाया और सो गए।
सुबह करीब 4 बजे जब उन्होंने पति को बगल में नहीं देखा, तो समझा कि वह शौच के लिए गए होंगे। लेकिन करीब 5 बजे जब वे घर से बाहर निकलीं, तो खलिहान में इमली के पेड़ पर अपने पति को फांसी पर लटका हुआ देख चीख-पुकार मच गई।
रो रो कर पत्नी व बेटी बेटे का हुआ बुरा हाल
विनोद टोप्पो की 2 लड़की व 1लड़का है, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है,परिजनों द्वारा बताया गया कि बिती रात्रि परिवार में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था । परिजनों को यह यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनके बीच अब विनोद टोप्पो नहीं रहे ।
शकुंती टप्पो (रोते हुए):
“विनोद पिछले दो साल से पथरी और अल्सर की बीमारी से बहुत परेशान था। इलाज चल रहा था, लेकिन दर्द और तकलीफ से वह बहुत तनाव में रहता था…”
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और तुरंत पुलिस चौकी रघुनाथपुर को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और मृतक को फंदे से उतारा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद टोप्पो, पिता जगदेव टोप्पो जाति उरांव के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
