अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गक्तिमान एक्सप्रेस 2 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-

वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को काष्ठागार अम्बिकापुर में किया गया। कार्यशाला में रायपुर से सहायक वन संरक्षक श्री संदीप सिंह तथा एफएमआईएस टीम के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से ऐप का उपयोग एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ सरगुजा के वनमण्डलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने ऐप की उपयोगिता, कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने तथा कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग में इसकी भूमिका के सम्बंध में जानकारी दी। सहायक वन संरक्षक श्री संदीप सिंह ने वन संरक्षण से संबंधित ऑलनाइन ऐप की कार्यप्रणाली उपयोगिता एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, एलीफेंट रिजर्व एवं गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित समस्त एसडीओ/आरओ एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य वन संरक्षण संबंधी कार्यों को ऑनलाइन एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने तथा उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करना था।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!