ग्राम बटवाही अटल चौक में कीचड़ से सराबोर सड़क पर चलने को मजबूर है राहगीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बटवाही/लुंड्रा:
सरगुजा जिला के जनपद पंचायत लुंड्रा के ग्राम पंचायत बटवाही अटल चौक के समीप इन दिनों ग्रामीणों,राहगीरों,स्कूली विद्यार्थियो के लिए यह सड़क एक परेशानी का सबब बना हुआ है । जहाँ विद्यार्थी इन सडकों पर जूते व चप्पल को हाथों में पकड़े हुवे चलने को मजबूर है ।

ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत बटवाही के सरपंच,सचिव व अन्य जन प्रतिनिधियों पर बदहाल सड़क को नजरअंदाज किये जाने का आरोप लगाया गया है । सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी ग्राम पंचायत बटवाही के सरपंच,सचिव को कही गई थी लेकिन इन बदहाल सड़कों पर ये जन प्रतिनिधि चुप्पी साधे हुवे है ।

ग्रामीणों द्वारा उक्त संबंध में कहा गया कि बरसात से पूर्व ही इन सड़कों में मुरमीकरण किया जाना चाहिए किंतु बरसात में इन सड़कों में मिट्टी डाला जा रहा है जिससे बरसात होने पर यह सड़क और भी भयावह हो जाता है जिसमें राहगीर व स्कूली विद्यार्थी अक्सर गिरते हुवे नजर आते है । ग्रामीणों द्वारा आक्रोश जताते हुवे कहा गया कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत बटवाही द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन के लिए ग्राम पंचायत बटवाही स्वयं जिम्मेदार होगी ।
उप स्वास्थ्य केंद्र बटवाही पहुंच मार्ग होने के कारण मरीजों को इन्हीं बदहाल सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है,कीचड़ युक्त सड़क होने के कारण अक्सर मार्ग में दो पहिया व चार पहिया वाहन फंसे हुवे देखे जा सकते है । महिला शिक्षकों द्वारा बताया गया कि बदहाल सड़क के कारण उन्हें अपनी स्कूटी को दूर में ही खड़ा करके लगभग आधा से 1 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!