TET अनिवार्यता के विरोध में 25 अगस्त को अंबिकापुर में साझा मंच की TET मुक्ति रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/सरगुजा:-

छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा 25 अगस्त 2026 को कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में TET मुक्ति रैली का आयोजन किया जा रहा है।


शिक्षक साझा मंच ने बताया कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक संवर्ग के अनेक शिक्षक लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे सेवारत शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता लागू होने से उनकी सेवा सुरक्षा को लेकर उत्पन्न आशंकाओं को दूर किया जाना आवश्यक है।


मंच की प्रमुख मांग है कि लंबे समय से सेवा दे रहे सेवारत शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्ति प्रदान करते हुए सेवा सुरक्षा दी जाए तथा उनकी वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।


इसके साथ ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा की गणना करने तथा वरिष्ठता, वेतन एवं पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान करने की मांग भी मंच द्वारा की जा रही है।
इन्हीं मांगों को लेकर 25 अगस्त 2026 को कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में TET मुक्ति रैली आयोजित की गई है। साझा मंच ने सरगुजा संभाग सहित पूरे क्षेत्र के शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।


मंच का कहना है कि यह रैली केवल TET से मुक्ति की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान, वरिष्ठता एवं न्याय की आवाज है। शिक्षक समुदाय से अपील की गई है कि अपने परिवार और सेवा भविष्य को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रैली में सहभागी बनें।


शिक्षक साझा मंच ने शासन से मांग की है कि सेवारत शिक्षकों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी भय एवं चिंता के प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें।
उपरोक संबंध में आज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में साझा मंच द्वारा बैठक आयोजित किया गया था
जारीकर्ता:
शिक्षक साझा मंच, छत्तीसगढ़

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!