कामयाबी के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और साहस जरूरी – पर्वतारोही समीरा खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मॉन्टफोर्ट स्कूल में साइकिल यात्रा पर निकली पर्वतारोही का किया गया स्वागत

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-


आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की निवासी, प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं सोलो साइक्लिंग एक्टिविस्ट समीरा खान का, डी.जी.पी. छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के मार्गदर्शन में अंबिकापुर पहुँचने पर मॉन्टफोर्ट स्कूल, अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत किया गया।

समीरा खान अपने “मिशन माउंट एवरेस्ट” अभियान के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई पर्वत शिखरों पर चढ़ाई की है और ग्रामीण बालिकाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दर्जनों देशों में साइकिल यात्रा कर चुकी हैं। वर्तमान में वे दस राज्यों की साइकिल यात्रा पर हैं।

विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पर्वतारोही समीरा खान ने विद्यार्थियों के साथ अपने रोमांचक यात्रा अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समीरा खान ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करने के साथ ही उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और साहस बहुत जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, अपनी क्षमता पर विश्वास रखने और विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती संगीता पाण्डेय एवं श्रीमती बरखा गोस्वामी द्वारा पर्वतारोही समीरा खान का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में गांधीनगर थाना के एस.आई. श्री अभय तिवारी जी का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत श्री नितिन कर्ष जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर एस. गैब्रिएल ने समीरा खान की इस साहसिक यात्रा की सराहना करते हुए उनके अभियान की सफलता की कामना की ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!