स्वयंभू हनुमान मंदिर लमगांव में “मन की मुराद” पूरी होने पर हनुमान भक्त ने हनुमान जी को चढ़ाया 11 लाख रुपये के सोने का मुकुट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

,गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

सरगुजा जिला के लमगांव स्थित स्वयंभू हनुमान मंदिर में हनुमान भक्त ने मन्नत पूरी होने पर हनुमान जी को चढ़ाया 11 लाख रुपये का सोने का मुकुट…

उक्त सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव पर सरगुज़ा जिला के लमगांव स्थित स्वयंभू हनुमान मंदिर में पवनपुत्र हनुमान के पूजा अर्चना व दर्शन को दूर दराज से भक्तगण आया करते है । जहां सच्चे श्रद्धा और विश्वास से मांगी गई सारी मनोकामना पूर्ण होती है । जब इसकी जानकारी जशपुर जिला के पत्थलगांव निवासी भक्तगण को प्राप्त हुई तो हनुमान जी के दर्शन पूजा अर्चना के बाद व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे भक्तगण ने हनुमान जी के दरबार में अर्जी लगाई गई ।

कुछ माह बाद ही चमत्कारिक रूप से उक्त भक्त की व्यक्तिगत समस्याएं पूर्णतः दूर हो गई । जिसे उक्त भक्त ने हनुमान जी का चमत्कार बताया गया ।

आज परिजनो के साथ लमगांव के स्वयं भू हनुमान मंदिर में सोने का मुकुट चढ़ाते हुवे मंदिर समिति को नाम गुप्त रखने की बात कही गई । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सोने के मुकुट की कीमत 11 लाख रुपये अनुमानित कीमत लगाई जा रही है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!