शिक्षक, पत्रकार और छात्र सम्मानित
लुंड्रा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति व जज्बा की दिखी अनूठी छाप
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण,रासायनिक उर्वरकों की कम उपयोगिता व जैविक खेती को प्रोत्साहन का संदेश, ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा का नृत्य के माध्यम से किया गया जीवंत चित्रण
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-
सरगुजा जिला लुंड्रा विकासखंड के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम ग्राउंड में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आजादी का महापर्व “स्वतंत्रता दिवस” मनाया गया । इस दौरान लुंड्रा विकासखंड के 12 विद्यालयों की परेड टुकड़ी के द्वारा आकर्षक बैंड की थाप पर परेड का प्रदर्शन किया गया । क्षत्रपति शिवाजी स्टेडियम लुंड्रा में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज के द्वारा किया गया ।







परेड की सलामी मुख्य अतिथि विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज के द्वारा ली गई। परेड में लुंड्रा विकासखंड के 12 विद्यालयों की परेड टुकड़ियों के द्वारा आकर्षक बैंड की धुन पर परेड की प्रस्तुति दी गई । परेड मार्च पास्ट के दरमियान बड़े ही गर्मजोशी के साथ कदम से कदम मिलाते हुवे परेड की टुकड़ियों की सलामी ली गई व हाथ मिलाकर परेड के सभी टुकड़ियों के कैप्टन का परिचय लिया गया व सभी परेड के कैप्टन के साथ फोटोसेशन किया गया ।

इसके पश्चात 12 विद्यालयों के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा की नृत्यांगनाओं के द्वारा नृत्य के माध्यम से भारत माता के द्वारा रासायनिक उर्वरकों के बहुतायत उपयोग से खेतों के उर्वरा क्षमता नष्ट होने व जैविक खेती व गोबर खाद का उपयोग करने का संदेश देते हुवे शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई ।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लुंड्रा के द्वारा लहरा के झूमे तिरंगा,ग्रिएबल पब्लिक स्कूल डंडग़ांव के कलाकारों द्वारा ये तो कश्मीर है गीत में “पहलगाम घटना” व ऑपरेशन सिंदूर का चित्रण व शौर्य साहस का परिचय अपने नृत्य के माध्यम से दी गई । सभी विद्यालय के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई ।
इस दरमियान पारंपरिक लोक संस्कृति और परंपरा की अनूठी छाप देखी गई । कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा को प्रथम पुरस्कार,कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय लुंड्रा को द्वितीय व ग्रिएबल पब्लिक स्कूल डंडग़ांव को तृतीय पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया ।
परेड मार्च पास्ट में आकर्षक वेशभूषा धारण किये हुवे शानदार परेड की प्रस्तुति देने वाले संत अन्ना इंग्लिश मीडियम स्कूल बैंड दल को प्रथम स्थान,प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर को द्वितीय व कन्या स्काउट गाइड लुंड्रा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया ।
पत्रकारों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं व जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
विकासखण्ड स्तर पर बोर्ड परीक्षा 10वी में कुमारी सिंपल गुप्ता पिता बीरबल साव को उत्कृष्ट अंक 93.5% शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा व 12वी में कुमारी शशि पिता शामकुवर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा को 90.8% अंक अर्जित करने पर दोनों ही विद्यार्थियों को 25-25 हजार का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री देवनारायण यादव (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सरगुजा), श्रीमती कृष्णा पावले (अध्यक्ष, जनपद पंचायत लुंड्रा), श्रीमती कंचन जायसवाल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लुंड्रा)
जनपद सदस्यगण श्री प्रदीप प्रेमी, श्री राजेश सोनी, श्रीमती कुसुम कांत, श्री साजन एक्का, श्रीमती प्रभा सोनी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी श्री जयंत मिंज (विधायक प्रतिनिधि), श्री दिलीप प्रजापति (मंडल महामंत्री), श्री अभिषेक पावले जी, श्री अरविन्द गुप्ता जी,श्री जयप्रकाश एक्का जी , श्री रामकिशुन यादव, श्री वीरेंद्र गुप्ता, श्री मनीष सोनी
प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, जनपद पंचायत लुंड्रा सीईओ प्रीति भगत,तहसीलदार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी,क्षेत्र के समस्त सम्मानित सरपंच, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । मंच संचालन अनिल तिग्गा व ममता किंडो के द्वारा किया गया ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
