गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
सरगुजा जिला के लुंड्रा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में हजारों स्कूली विद्यार्थियो द्वारा हाथों में तिरंगा थामे व देशभक्ति का जुनून लिए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसमें प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर, प्रभात माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर, संत अन्ना इंग्लिश मीडियम स्कूल के हजारों विद्यार्थियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ।






कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा श्री सतीश जायसवाल व अनुपदेव बेक प्रिंसिपल प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और आजादी की अमूल्य धरोहर है और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज़्बा बनाए रखना जरूरी है।
“हमारे विद्यार्थी आज जो उत्साह दिखा रहे हैं, वही आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति जिम्मेदार बनाएगा,” तीनों विद्यालयों के प्रिंसिपल व संपूर्ण विद्यालयीन स्टाफ ने यात्रा में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। स्कूलों के शिक्षक-गुरूजनों ने बच्चों को राष्ट्रगान और तिरंगे का महत्व समझाया तथा सुरक्षा व अनुशासन पर जोर दिया।
मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगे दिखाकर और तालियाँ बजाकर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा, राष्ट्रीय चिन्ह और देशभक्ति के नारे लिये थे। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ मिशन चौक से होते हुवे रघुनाथपुर बस स्टैंड,लुंड्रा चौक दर्रीडीह होते हुवे पुनः मिशन चौक पर पहुँच कर समाप्त हुआ । तिरंगा यात्रा के दरमियान विद्यार्थियों देश के अगाध प्रेम,उत्साह व उमंग देखते ही बन रहा था ।
तिरंगा यात्रा के दरमियान हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा,एक दो तीन चार भारत माँ की जय जयकार,वन्दे मातरम जैसे देशभक्ति नारों की गूंज रही ।
तिरंगा यात्रा के दरमियान पुलिस चौकी रघुनाथपुर के चौकी प्रभारी रामनारायण पटेल द्वारा चौक चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किये गए थे,तिरंगा यात्रा के दरमियान नेशनल हाइवे 43 में कुछ समय के लिए दो पहिया,चारपहिया वाहनों के पहिये थमे नजर आए। तिरंगा यात्रा की समाप्ति के बाद नेशनल हाइवे 43 में पुनः यातायात यथावत रहा ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
