कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विकासखण्ड उदयपुर का किया दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुँचकर देखी स्थिति, वर्तमान में 3 मरीज सक्रिय, सुदूर बसाहट क्षेत्रों में सघन सर्वे कर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/उदयपुर/सरगुजा:-

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में मलेरिया के तीन मरीज सामने आए हैं, जिनका उपचार जारी है।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले को प्रभावित क्षेत्र में सघन सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करने, संदिग्ध मरीजों के तत्काल सैंपल लेने तथा पॉजिटिव पाए जाने पर समय पर उपचार सुनिश्चित करने कहा।

उन्होंने कहा कि इस हेतु मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, सचिव सभी को निर्देशित करें। स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाएं, प्रत्येक परिवार की जांच हो। उन्होंने मलेरिया की रोकथाम के लिए आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलभराव वाले स्थानों की पहचान और मच्छरों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने कहा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगातार निगरानी बनाए रखने और लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परिवारों को मच्छरदानी प्रदान करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मतरिंगा ग्राम में राशन वितरण, सोलर लाइट, विद्युत, पुलिया सहित अन्य समस्या संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने सम्बंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए।

पहाड़ी कोरवा आश्रम मरेया में व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
कलेक्टर श्री वसंत ने निरीक्षण के दौरान पहाड़ी कोरवा आश्रम मरेया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम परिसर, शयनकक्ष, रसोई, स्टोर, शौचालय आदि का जायजा लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम में पीने के पानी के लिए गहरा बोर कराए जाने के निर्देश दिये।उन्होंने आश्रम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देना सुनिश्चित करें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता पर समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों, ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच, टीकाकरण सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए, वहीं पावर बैटरी बैकअप की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!