गायत्री शक्तिपीठ अंबिकापुर में प्रांतीय युग सृजेता शिविर की तैयारियों को लेकर गोष्ठी सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

गायत्री शक्तिपीठ अंबिकापुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री ओमप्रकाश राठौर के संभागीय प्रवास के दौरान आगामी प्रांतीय युग सृजेता शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी रविवार को आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव वंदन के साथ हुआ। श्री ओमप्रकाश राठौर भाईसाहब ने युग निर्माण योजना में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु विभागों का गठन कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए तथा अंशदान रसीदों का वितरण किया गया।

गोष्ठी में उपजोन समन्वयक श्री एस. जे. द्विवेदीबाबूजी, ट्रस्टी श्री नरेंद्र वर्मा बाबूजी एवं श्री जे. पी. शर्मा बाबूजी सहित सरगुजा जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं अंबिकापुर नगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगभग 150 फलदार एवं औषधीय पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!