सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

 सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान सीनियर, जूनियर और बालिका वर्ग के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में मानेकशॉ हाउस ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में पिनाका हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार बालिका वर्ग में करियप्पा हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कीं तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।  यह प्रतियोगिता कैडेटों के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल साबित हुई।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!