2.86 हैक्टेयर जमीन फर्जीवाड़ा मामले में खाराकोना निवासी मुस्लिम फिरदौसी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्व मंडल बिलासपुर के फर्जी आदेश से 2.86 हैक्टेयर जमीन अपने नाम कराना चाहता था आरोपी

उक्त मामले में एक फरार एक गिरफ्तार

तहसीलदार लुण्ड्रा तुषार मानिक के लुण्ड्रा थाना में लिखित शिकायत के बाद की गई बड़ी कार्यवाही

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/खाराकोना/बरगीडीह:-

सरगुजा जिला में इन दिनों भू माफियाओं पर हो रही लगातार कार्यवाही से भू माफियाओं के पसीने छूटने लगे है । ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिला के लुण्ड्रा तहसील के ग्राम खाराकोना का है जहां कूट रचित फर्जी दस्तावेज प्रस्तुतीकरण कर 2.86 हैक्टेयर भूमि आरोपी द्वारा अपने नाम किए जाने के मामले पर जांचोपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया व जेल भेज दिया गया है ।

उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार लुण्ड्रा तुषार मानिक द्वारा लिखित शिकायत लुण्ड्रा थाना में दर्ज कराई गई थी । जिसमें ग्राम खाराकोना निवासी मोहम्मद मुस्लिम फिरदौसी पिता स्वर्गीय मोहिउद्दीन व उसके एक साथी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धौरपुर के न्यायालय में “राजस्व मंडल बिलासपुर” के प्रकरण क्रमांक M/16/R/07/2019 आदेश दिनांक 01 जून 2019 की कूट रचित फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत की गई थी ।

इस आदेश को वास्तविक बताकर खाराकोना स्थित खसरा क्रमांक 814/1, 814/3, 814/4 की कुल रकबा 2.86 हेक्टेयर भूमि अपने नाम कराने के लिए 11 दिसंबर 2023 को आवेदन दिया गया था । राजस्व विभाग की जांच में प्रस्तुत आदेश पूरी तरह फर्जी पाया गया । इसके बाद थाना लुण्ड्रा में धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई ।

विवेचना के दरमियान प्रार्थी और गवाहों के बयान तथा जब्त दस्तावेजों के आधार पर ग्राम खाराखोना निवासी मोहम्मद मुस्लिम फिरदौसी पिता स्व मोहिउद्दीन उम्र 55 वर्ष की संलिप्तता सामने आई । पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया ।

आरोपी के निशानदेही पर बिलासपुर के कूट रचित आदेश की सत्यापित प्रति भी जप्त की गई । पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय में पेश किया गया ।

एक आरोपी फरार,तलाशबीन जारी:-

इस प्रकरण में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है । उक्त कार्यवाही में लुण्ड्रा थाना प्रभारी अच्युतचंद तिवारी,सहायक उप निरीक्षक विशाल मिश्रा,आरक्षक राजकुमार यादव, इब्नुल खान आदि शामिल रहे ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!