तीन दर्जन से अधिक छात्राओं द्वारा निकाली गई रघुनाथपुर से अम्बिकापुर पैदल मार्च
हॉस्टल संबंधित अव्यवस्थाओं से निराश होकर कलेक्टर सरगुजा को अव्यवस्थाओं से अवगत कराने 10 किलोमीटर छात्राओं द्वारा किया गया पैदल मार्च
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
प्रभात कन्या छात्रावास राई रघुनाथपुर की तीन दर्जन से अधिक छात्राओं ने हॉस्टल की अव्यवस्थाओं व हॉस्टल अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुवे सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को अपनी समस्याओं से रूबरू कराने लगभग 10 किलोमीटर निकाली पैदल मार्च., इस दौरान रोती, बिलखती हुई नजर आयी हॉस्टल की छात्राएं.विद्यालय प्रबंधन व हॉस्टल में मचा हड़कंप..


29 जुलाई दिन बुधवार के सुबह लगभग 8 से 09 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर रायगढ़ मार्ग रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप स्कूली छात्राओं की लंबी कतार लोगों के लिए कौतुहल व असमंजस का विषय बना रहा ।
तीन दर्जन से अधिक छात्राओं का अम्बिकापुर की ओर कूच करना कई सवालों को खड़ा करता हुआ नजर आ रहा था कि आखिर इन छात्राओं की क्या मजबूरी,बेबसी रही होगी कि उन्हें अपनी मांगों को लेकर 10 किलोमीटर का पैदल यात्रा करना पड़ा ।
जब इसकी जानकारी प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर के शिक्षक व प्राचार्य को प्राप्त हुई तो प्रभात कन्या छात्रावास राई रघुनाथपुर व प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर के शिक्षकों की समझाईश के बाद व छात्राओं की मुख्य मांगों को पूरा किया जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद इन छात्राओं को बस की मदद से पुनः स्कूल कैम्पस रघुनाथपुर लाया गया ।
जहाँ जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा डॉक्टर दिनेश झा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा देवनारायण यादव,जनपद उपाध्यक्ष लुंड्रा श्रीमती कंचन जायसवाल,विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा मनीष कुमार,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा जयप्रकाश गुप्ता,संकुल प्रचार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर प्रतिमा टोपनो, संकुल समन्वयक दीपक जायसवाल,नायब तहसीलदार रघुनाथपुर मोइन उददीन खान,जनपद पंचायत लुंड्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा सतीश जायसवाल की उपस्थिति में छात्राओं से हॉस्टल के अव्यवस्थाओं के संबंध में छात्राओं से जानने की कोशिश की गई ।
हॉस्टल छात्राओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा डॉक्टर दिनेश झा को बताया गया कि खाना पकाने के गंज, ढंका बर्तन उनसे धुलवाया जाता है,मध्यान्ह भोजन अनियमितता,मेनू चार्ट के हिसाब से भोजन न मिलने,खाना सेड न होने,खेल ग्राउंड में पशुओं को बांधे जाने से पर्याप्त खेल ग्राउंड उपलब्ध न होने,हॉस्टल रूम में बरसात में पानी टपकने,शयन कक्ष में एक मात्र पंखा होने,स्टडी रूम की लाइट रात्रि में जल्दी बंद किये जाने से पढ़ न पाने जैसे अनेक समस्याओं से अवगत कराया गया । जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा से हॉस्टल अधीक्षक को हटाये जाने की भी मांग की गई ।
जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा छात्राओं के सभी मांगो को पूरा किये जाने की बात कही गई । इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा की टीम द्वारा हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। छात्राओं के शयन बैड के बगल में स्टडीज टेबल कुर्सी होने व अतिरिक्त स्टडी रूम होने,प्रतिदिन छात्र छात्राओं को सुबह शाम टेलीविजन के माध्यम से आधा से एक घंटा न्यूज देखने व हॉस्टल अधीक्षक एवं छात्राओं के बीच आपसी सामंजस्य बनाने व स्कूली छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार विविध खेल सामग्री प्रदाय किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश विकास खंड शिक्षा अधिकारी लुंड्रा से कही गई ।
एक सप्ताह के भीतर छात्राओं के समस्त मांगों को पूर्ण करने व एक सप्ताह के बाद पुनः हॉस्टल की व्यवस्थाओं के निरीक्षण को आने संबधित बाते कही गई व इस दरमियान अव्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की भी बात कही गई ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
