स्टाफ नर्स के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता एवं चयन सूची जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज़ /गिरधर कुमार /सरगुजा:-

 कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 24 जुलाई 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर 1 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली जी.एन.एम. प्रशिक्षण, बी.एस.सी. (नर्सिंग), पोस्ट बी.एस.सी. (नर्सिंग) या सिस्टर ट्यूटर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (महिला) से स्टाफ परिचारिका (स्टाफ नर्स) के पद पर पदोन्नति हेतु संशोधित अंतिम वरिष्ठता सूची, अंतिम चयन सूची और अंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
संबंधित कर्मचारी इस सूची का अवलोकन संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय के निर्धारित सूचना पटल पर कर सकते हैं। इसके अलावा सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। संभाग के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे उक्त सूची को अपने कार्यालय के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!