14 वर्षीय नाबालिग से अनाचार का सनसनीखेज मामला आया सामने
उप सरपंच के घर सुबह शाम खाना बनाने व घरेलू काम करने जाती थी नाबालिग युवती
परिजनों को एफ आई आर न करने पैसों का भी दिया गया था प्रलोभन
आरोपी द्वारा पीड़िता को परिजनों को बताने पर जान से मारने की दी गई थी धमकी
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में आदिवासी नाबालिग युवती को मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाकर उप सरपंच पति द्वारा घर में कोई न होने पर दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । अनाचार की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उप सरपंच पति द्वारा नाबालिग को किसी को न बताने की बात कही गई व किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई ।

दुष्कर्म का आरोपी :-तरुण जायसवाल

प्रतिदिन की भांति 20 जुलाई की शाम को नाबालिग युवती खाना बनाने व घरेलू काम करने उप सरपंच के घर पहुंचने के बाद खाना बनाने के दौरान घर में कोई अन्य सदस्य न होने पर हवशी दरिंदा तरुण जायसवाल ने जबरन बल प्रयोग करते हुवे नाबालिक आदिवासी युवती को मोबाइल से अश्लील फ़िल्म दिखाने लगा व नाबालिग युवती के साथ अनाचार करने लगा । पीड़िता द्वारा विरोध किये जाने व चिल्लाने पर पीड़िता के मुंह को कपड़े से बंद कर दिया गया ।
नाबालिग युवती की बड़ी बहन अपनी छोटी बहन के घर न पहुँचने पर उप सरपंच पति के घर जाकर पूछताछ की गई । जहां उप सरपंच पति ने खाना न बनने की बात कहते हुवे बड़ी बहन को घर भेज दिया गया । लंबे समय तक नाबालिग युवती के घर न पहुंचने पर बड़ी बहन दुबारा उप सरपंच के घर जाकर छोटी बहन को घर लायी ।
जहां नाबालिग युवती ने दुष्कर्म की सारी घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी गई ।
आरोपी द्वारा नाबालिग आदिवासी युवती को दुष्कर्म की घटना परिजनों को न बताने व बताये जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी । परिजनों को आरोपी द्वारा एफ आई आर दर्ज न कराने की बात कहते हुवे पैसों का भी लालच दिया गया था । ग्रामीणों व परिजनों द्वारा उक्त घटना की जानकारी कोतवाली थाना अम्बिकापुर को दी गई ।
जिस पर आरोपी तरूण जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पोस्को एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com







