ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय चालक की हुई मौत,धान लगाने के लिए खेत की कर रहा था जोताई….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/वाड्रफनगर/बलरामपुर:-

ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत,परिजनों व ग्रामीणों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,मामला बलरामपुर जिला के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाड्रफनगर का….

बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर में धान लगाने के लिए खेत का जोताई ट्रैक्टर के द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अजय ट्रैक्टर में दब गया,मौके पर ही चालक की मौत हो गई । उक्त घटना से 25 वर्षीय ट्रेक्टर चालक की अकाल मृत्यु से गांव में मातम छा गया ।

ग्रामीणों व परिजनों की मदद से पलटे हुवे ट्रैक्टर को सीधा करने व ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय अजय को बचाने की लाख कोशिश की गई पर ट्रेक्टर चालक को बचाने में नाकाम साबित हुवे ।

पुलिस द्वारा उक्त मामले की विवेचना की जा रही है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!