मां कुदरगढ़ी एलुमिना फैक्ट्री जल निकासी क्षेत्र में बॉक्साइट के भारी रख रखाव से खेत डूबे, धान की फसल हुई नष्ट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

“सिलसिला में कृषि बनाम उद्योग टकराव” की स्थिति निर्मित…

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सिलसिला/सरगुजा/छत्तीसगढ़:

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर उप तहसील के सिलसिला क्षेत्र में ग्रामीणों ने माँ कुदरगढ़ी एलुमिना फैक्ट्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री द्वारा जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है और भारी मात्रा में बॉक्साइट जल निकासी क्षेत्र में रखा गया है। इसके कारण खेतों में पानी भराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे धान की फसलें नष्ट हो रही है ।
कृषि संकट –
किसानों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से उनकी मेहनत और निवेश पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। खेतों में डुबान की स्थिति ने उन्हें मजबूरीवश अपनी जमीनें बेचने तक की नौबत ला दी है। यह स्थिति ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है ।

औद्योगिक प्रदूषण :-
ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर यह भी आरोप लगाया कि बॉक्साइट का भंडारण सीधे जल निकासी क्षेत्र में किया गया है। इससे न केवल फसलें प्रभावित हो रही हैं बल्कि भूमि की उर्वरता भी घट रही है। यह मामला औद्योगिक गतिविधियों और पर्यावरणीय संतुलन के बीच टकराव को उजागर करता है।
ग्रामीण आंदोलन और राजनीति :
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन का असर स्थानीय राजनीति पर भी पड़ सकता है, क्योंकि किसानों की नाराज़गी प्रशासनिक जवाबदेही और औद्योगिक नीतियों पर सवाल खड़े करती है।

ज्ञापन सौंपने वालों में एकलव्य सिंह अधिवक्ता, सोनाराम, सुखसाय, विनोद कुमार, संतोष और हीरा साय प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!