तेज रफ्तार कार का शिकार हुआ राहगीर,क्रेटा ने मारी टक्कर,राहगीर की हुई मौत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

15 दिनों में सड़क हादसे की 2 री घटना,दोनों ही हादसे में राहगीरों की हुई मौत…

हादसे को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से क्रेटा कार चालक के फरार होने की नाकाम कोशिश हुई विफल

ग्रामीणों की मदद से कार चालक को धर दबोचा और किया सीतापुर पुलिस के हवाले

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हो रहे सड़क हादसों व वाहन चालकों के फरार होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जगह जगह सी सी टी वी कैमरा लगाए जाने की मांग की गई..

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा :-

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर रायगढ़ मार्ग में क्रेटा कार चालक ने पैदल चल रहे राहगीर को मारी तेज टक्कर,हादसे में राहगीर की हुई मौत ।

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 5:30 बजे के करीब मंगारी कोलतापारा निवासी अर्जुन बखला पिता पैगा बखला शौच करने के लिए नाला की ओर गया हुआ था,शौच से वापिस घर जाने के दौरान पीछे से अम्बिकापुर की ओर जा रही हुंडई क्रेटा कार क्रमांक सी जी 15 ई सी 5927 के कार चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुवे राहगीर अर्जुन बखला को पीछे से टक्कर मार दी,उक्त हादसे में कार की टक्कर से अर्जुन बखला 15 मीटर दूर गिर गया,हादसे में राहगीर की मौत हो गई ।

यह देखकर कार चालक देवगढ़ सीतापुर निवासी टी के सिंह घबरा गया व डर व घबराहट में घटनास्थल से फरार होने की नाकाम कोशिश कार चालक द्वारा की गई जिसे ग्रामीणों की मदद से कार चालक को धर दबोचा गया और सीतापुर पुलिस के हवाले कर दी गई । 112 की मदद से राहगीर को सीतापुर अस्पताल व घटनाकारित कार चालक को सीतापुर थाना ले जाया गया ।

ग्रामीणों की मदद से कार चालक को धर दबोचा और किया सीतापुर पुलिस के हवाले

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर रायगढ़ मार्ग इन दिनों हादसों के सड़क के रूप में जाना जाने लगा है,जहाँ आय दिन इन सड़कों पर राहगीर,वाहन चालक व आवारा पशु हादसे का शिकार होकर काल कवलित हो रहे है ।

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नेशनल हाईवे 43 अम्बिकापुर रायगढ़ मंगारी सीतापुर मुख्य मार्ग में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है,तेज रफ्तार वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही के बावजूद इन वाहन चालकों की रफ्तार कम नहीं हो रही है ।

राहगीर के पैदल चलने के दौरान तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से हुई मौत का यह दूसरा घटना है पहला घटना 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुवे लक्ष्मीनारायण उम्र 48 वर्ष पिता अनुक साय की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे रायपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था 14 दिनों बाद 17 जुलाई 2026 को अस्पताल में ईलाज के दरमियान लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई । वे भाजपा के पूर्व विधायक व कंवर समाज के वरिष्ट सदस्य अनुक साय के पुत्र थे ।

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने व दुर्घटनाकारित वाहनों की शिनाख्ती हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सी सी टी वी कैमरा लगाए जाने की ग्रामीणों द्वारा की गई मांग…. ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि अक्सर सड़क दुर्घटना के बाद घटनाकारित वाहन को लेकर वाहन चालक फरार होने की कोशिश करता है । राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सी सी टी वी कैमरा के लग जाने से घटनाकारित वाहन व वाहन चालक दोनों के खिलाफ कार्यवाही करने में पुलिस को मदद मिल सकेगी व हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक मदद भी मिल सकेगा ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!