आकाशीय बिजली ने ली दो बच्चों की जान व अन्य दो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुए घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घायलों को तत्काल किया गया अम्बिकापुर रेफर

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/नागम/लुंड्रा:-

आकाशीय बिजली ने ली दो बच्चों की जान व अन्य दो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुए घायल….

सरगुजा जिला के लुंड्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागम में शुक्रवार को गरज चमक के साथ हुई बारिश व आकाशीय बिजली के गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई,वही दूसरी ओर दो अन्य बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें तत्काल अम्बिकापुर में इलाज के लिए रेफर किया गया ।

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत पिता लोहरा नगेशिया उम्र 11वर्ष,रोशन पिता विजय दास उम्र 12 वर्ष जाति पनिका,प्रभुराम पिता भीमसाय नगेशिया उम्र 13 वर्ष ,दिनेश नगेशिया उम्र 11 वर्ष खेलने गये हुवे थे तभी अचानक ही गरज चमक के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई ।

बारिश से बचने के लिए चारों बच्चे पेड़ के नीचे चले गए । इसी दरमियान उक्त वृक्ष पर अचानक ही आकाशीय बिजली गिर गया। जिससे रंजीत पिता लोहरा नगेशिया उम्र 11वर्ष,रोशन पिता विजय दास उम्र 12 वर्ष जाति पनिका की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई,वही दूसरी ओर दो सगे भाई भीमसाय नगेशिया उम्र 13 वर्ष ,दिनेश नगेशिया उम्र 11 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया । जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज उपरांत दोनों ही नाबालिकों की स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी गई ।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई दो नाबालिक की मौत से ग्राम नागम में गम का माहौल व्याप्त है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!