जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अंबिकापुर के घड़ी चौक पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए आज अंबिकापुर के घड़ी चौक में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
उपस्थितजनों ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था का अधिकार है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने परीक्षा प्रणाली में हुई चूक की निष्पक्ष जांच, दोषियों एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की और कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों में मानसिक तनाव और निराशा बढ़ रही है तथा कई मामलों में छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तथा छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान “इंकलाब ज़िंदाबाद”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों को न्याय दो”, “जवाबदेही तय करो”, “मेहनत का सम्मान करो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए गए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रदर्शन में रूपाली, गायत्री, बिंदु, ऋतु, बच्छराज, कौशल्या सिंह, एम.डी. हाफिज खान, सुधीर तिवारी, अनन्त सिन्हा, विश्वकर्मा जी, रघुनाथ प्रधान, प्रवीण सिंह, संतोष राणा, थियोडोर, एंथनी, संजय, एलियस, अमृत, वेद, प्रीतपाल, चरणप्रीत, सौम्या तथा नईम परवेज सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!