गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-
विश्व एड्स दिवस-2025 के अवसर पर नवभारत एवं सेंट्रल क्रॉनिकल द्वारा आयोजित नवभारत मैराथन एवं वॉकथन 2025 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

पुरुष व महिला मैराथन, महिलाओं के लिए वॉकथन
इस आयोजन में पुरुष और महिला वर्ग के लिए मैराथन तथा महिलाओं के लिए वॉकाथन रखा गया है। आयोजन समिति ने “Come Run for Awareness” संदेश के साथ युवाओं, महिलाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है।
पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी—
पुरुष वर्ग (मैराथन):
प्रथम पुरस्कार: ₹5100
द्वितीय पुरस्कार: ₹3100
तृतीय पुरस्कार: ₹1100
महिला वर्ग (मैराथन):
प्रथम पुरस्कार: ₹3100
द्वितीय पुरस्कार: ₹2100
तृतीय पुरस्कार: ₹1100
कार्यक्रम का रूट एवं समय
प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2025, सोमवार को सुबह 7 बजे गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर से प्रारंभ होगी।
पुरुष मैराथन रूट—
गांधी स्टेडियम → देवीगंज रोड → महामाया चौक → स्कूल रोड → बंगाली चौक → उत्तरी रींग रोड → प्रतापपुर नाका → मिशन चौक → दुर्गा मंदिर चौक → गांधी चौक → गांधी स्टेडियम।
पंजीकरण प्रक्रिया
प्रतिभागी क्यूआर कोड स्कैन कर या दिए गए फॉर्म को भरकर नवभारत कार्यालय, गुडऱी चौक, अंबिकापुर में जमा कर सकते हैं।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

प्रायोजक एवं सहयोगी
कार्यक्रम में शास्त्री ऑटो मोबाइल्स अंबिकापुर, कल्याण ज्वैलर्स, हीरो शो-रूम, श्री महावीर हॉस्पिटल सहित कई संस्थाएं सहयोगी के रूप में जुड़ी हैं।
यह मैराथन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि समाज को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करने का मजबूत संदेश भी देगी।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
