फिल्म जगत में शोक की लहर व्याप्त,89 वर्ष की आयु में हुआ निधन
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार:-
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उन्हें कुछ दिनों से सांस लेने में गंभीर तकलीफ थी,12 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था,फिल्मी जगत के लिए हीमैन धर्मेंद्र का निधन एक अपूर्णीय क्षति था । जब धर्मेंद्र की मौत की पुष्टि हुई तो फ़िल्म जगत के साथ ही उनके चाहने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी, फ़िल्म जगत के लिए यह घटना एक सदमे से कम नहीं था जहां उनके परिवार–पुत्र अभिनेता सनी और बॉबी देओल सहित परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुआ।

धर्मेंद्र की मौत का कारण सांस लेने की समस्या का होना बताया जा रहा है,कुछ दिनों से सांस लेने की समस्याओं से जूझ रहे थे ।
फिल्मी सफर: एक लंबी, सफल और ऐतिहासिक यात्रा
1960 में आई फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने 60 से अधिक वर्षों के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
शुरुआत रोमांटिक हीरो के रूप में हुई, लेकिन दर्शकों ने उन्हें एक्शन स्टार, कॉमेडियन और कैरेक्टर रोल—हर रूप में समान रूप से अपनाया।
उनके दमदार व्यक्तित्व के कारण उन्हें “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहा गया।
फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने दर्शकों के दिलो पर एक अटूट व अमीट छाप छोड़ी है,एक से बढ़कर एक फिल्मों में धर्मेंद्र के अभिनय ने दर्शकों का दिल मोह लिया है
● मशहूर फिल्में — जिन्होंने धर्मेंद्र को अमर बना दिया
शोले (1975)
सीता और गीता
यादों की बारात
धरम वीर
राजा जानी
चक दे इंडिया (विशेष उपस्थिति)
यमला पगला दीवाना (सनी-बॉबी के साथ)
छुपा रुस्तम
आखिरी रास्ता
इन फिल्मों ने धर्मेंद्र को भारतीय फिल्मों का स्थायी चेहरा बना दिया।
जय–वीरू की जोड़ी: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फ्रेंडशिप
जब भी दोस्ती का एक पैमाना मापा जाता है तो सहसा लोगों के जेहन में शोले की वो मशहूर दोस्ताना की जोड़ी जय वीरू की स्मृति तरोताजा हो जाती है और लोग कहते है कि दोनों की जोड़ी जय वीरू की भांति है । फिल्म ‘शोले’ में धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया था, जो अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए जय का सबसे करीबी दोस्त है। इस जोड़ी को आज भी बॉलीवुड की सबसे महान ऑन-स्क्रीन फ्रेंडशिप माना जाता है।
उन दोनों की केमिस्ट्री, संवाद और हास्य—आज भी भारतीय सिनेमा का बेंचमार्क है।
“ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक युग का प्रतीक बन चुका है।
पंचतत्व में हुवे विलीन:-
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के मौत की आयी अचानक खबर ने फिल्मी जगत के कलाकारों व अदाकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की,अंतिम संस्कार के दरमियान सभी मशहूर अभिनेता व अभिनेत्री नजर आए । धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में परिवार व फ़िल्म जगत को छोड़कर चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है,धर्मेद्र जैसा अभिनेता न दूसरा कोई था और न ही कोई होगा ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
