गिरधर कुमार गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज़ सरगुजा छत्तीसगढ़
सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उपरपोड़ी बन्धुवापारा में 04 नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2025 को नाबालिग युवतियां स्कूल जाने के लिये स्कूल ड्रेस पहनकर निकली हुई थी । विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जब नाबालिग युवतियाँ घर न पहुँचने पर अभिभावकों द्वारा तलाशबीन जारी की । जहाँ विद्यालय प्रबंधन से उक्त युवतियों की जानकारी की पूछताछ अभिभावकों द्वारा किये जाने पर उक्त युवतियों द्वारा विद्यालय न आने की बात कही गई ।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में अपडेट तस्वीर से यह जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त तिथि को चार नाबालिग युवतियां राधा सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 14 वर्ष,अनिशा सिंह पिता रतन सिंह उम्र 13 वर्ष,शिवरात्रि यादव पिता शिला राम उम्र 13 वर्ष एवं ज्योति दीवान पिता मानसाय सभी उपरपोड़ी बन्धुवापारा की निवासी है । अम्बिकापुर के वाटर पार्क घूमने गए हुवे थे । 19 नवंबर को शिवरात्रि यादव का मोबाइल का अंतिम लोकेशन बुलगा में ट्रेस किया गया था । इसके उपरांत मोबाइल बंद पाया गया । परिजनों द्वारा बताया गया कि मोबाइल पर फोन करने के दरमियान मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया ।
नाबालिग युवतियों के अभिभावकों द्वारा रिश्तेदारों व अन्य लोगों से पतासाजी की जा रही है किंतु 48 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उक्त नाबालिग युवतियों की कोई जानकारी प्राप्त न होने की जानकारी अभिभावकों द्वारा दी गई । अभिभावकों द्वारा बताया गया कि 04 नाबालिग युवतियों में 02 नाबालिग युवतियाँ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लुंड्रा में अध्ययन करती थी व घर से विद्यालय रोज आना जाना करती थी । पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस थाना लुंड्रा में उक्त मामले के संबंध में मौखिक रूप से जानकारी दिए जाने पर रिश्तेदारों व अन्य संबंधियों से पूछताछ व पतासाजी किये जाने के उपरांत ही कार्यवाही किये जाने की बात कही गई ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com







