राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जिला प्रवास के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया आपातकालीन नियंत्रण कक्ष नम्बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज़/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के सरगुजा जिला प्रवास के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था हेतु टेलीफोनिक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में एक “आपातकालीन नियंत्रण कक्ष“ स्थापित किया गया है, जो दौरे की पूरी अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सक दल सहित एम्बुलेंस सुविधा, अस्पतालों में 24×7 ड्यूटी हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर में हेल्प लाईन नम्बर 62634-51884 नोडल अधिकारी डॉ. सन्टुबाघ एवं डॉ. अर्पण सिंह चौहान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में तत्काल नियंत्रण कक्ष 07774-222098 पर संपर्क नम्बर जारी किया गया है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!