गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/चोरकीडीह/लुण्ड्रा:-
सरगुजा जिला के पुलिस चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम चोरकीडीह स्टाफ डेम में 18 अक्टूबर के दोपहर लगभग 1:30 से 02 बजे के करीब नहाने के दौरान डूबने से 19 वर्षीय अभिमन्यु उर्फ मन्नू पैंकरा की मौत हो गई ।

उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर 1:30 से 02 बजे के करीब अभिमन्यु पैंकरा अपने 02 दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था । नहाने के दौरान अभिमन्यु पैंकरा गहरे खाईनुमा पानी में चला गया । काफी समय तक स्टाफ डेम में नहाने के लिए अंदर गए अभिमन्यु पैंकरा के बाहर न निकलने पर अभिमन्यु पैंकरा के साथ गए हुवे 02 लोगों को शक हुआ व स्टाफ डेम में तैरकर खोजने की कोशिश की गई । काफी कोशिशों के बाद पता न चलने पर उक्त घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई ।

धीरे धीरे उक्त घटना गांव में जंगल में लगे आग की तरह फैल गई । पुलिस चौकी रघुनाथपुर को उक्त घटना की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस चौकी रघुनाथपुर एवं एस डी आर एफ के गोताखोर टीम चोरकीडीह के स्टाफ डेम घटनास्थल पर पहुंची ।

एस डी आर एफ के गोताखोर टीम के द्वारा काफी कोशिशों के बावजूद लगभग 2 से 2:30घंटे बाद 05 बजे के करीब अभिमन्यु उर्फ मन्नू का शव निकाला गया ।
काफी समय बीत जाने व सूर्यास्त हो जाने के कारण अभिमन्यु पैंकरा के मृत शरीर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर के पोस्टमार्टम कक्ष में शव को दूसरे दिन पोस्टमार्टम के लिए रखा गया ।
पोस्टमार्टम के लिए घंटों परिजनों को करना पड़ा इंतजार…
18 अक्टूबर को स्टाफ डेम चोरकीडीह में डूबने से 19 वर्षीय अभिमन्यु पैंकरा की मौत के बाद परिजनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा ।
काफी मशक्कत के बाद 19 अक्टूबर को अभिमन्यु के परिजन अभिमन्यु के शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए सुबह से ही कई घंटे इंतजार करते रहे । आखिरकार काफी समय बाद अभिमन्यु के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया ।
गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में वर्तमान समय में कोई एम बी बी एस चिकित्सक पदस्थ नहीं है जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए मृतक के परिजनों को घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है पोस्टमार्टम के लिए या तो चिकित्सक धौरपुर/बरगीडीह/लुण्ड्रा से रघुनाथपुर आते है ।
इन दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर एम बी बी एस चिकित्सक की कमी से जूझ रहा है । मेडिको लीगल केस मामले में पुलिस चौकी रघुनाथपुर के मारपीट संबंधित आपराधिक मामलों में एम एल सी के लिए धौरपुर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





