कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल विश्रामपुर में कक्षा 07 वी की छात्रा की हुई सड़क हादसे में मौत..पिता भी उक्त सड़क हादसे में हुवे घायल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सूरजपुर/विश्रामपुर :-

कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल विश्रामपुर में कक्षा 07 वी की छात्रा की हुई सड़क हादसे में मौत..पिता भी उक्त सड़क हादसे में हुवे घायल..

उक्त घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल विश्रामपुर में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की जानकारी के संबंध में अभिभावकों की बुलाई गई थी ।

जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम को देखने आए हुवे थे । इसी तारतम्य में सूरजपुर निवासी पंकज जैन अपनी इकलौती पुत्री रिद्धिमा जैन उम्र 13 वर्ष के कक्षा 7वी के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम को देखने के लिए अपनी पुत्री रिद्धिमा जैन के साथ गए हुवे थे। परीक्षा परिणाम देखने के बाद पिता एवं पुत्री दोनों ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर निकले ।

केशवनगर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत भंडार गृह के करीब गिट्टी लोड ट्रैक्टर चालक ने बिना किसी संकेत दिए हुवे अचानक ही ट्रैक्टर को मोड़ दिया गया । जिससे पीछे की ओर से आ रहे बाइक चालक सूरजपुर निवासी पंकज जैन एवं 13 वर्षीय पुत्री रिद्धिमा अचानक ही अनियंत्रित होकर गिर गए ।

रिद्धिमा सड़क में गिर गई एवं कुछ दूरी में पंकज जैन अपने बाइक के साथ गिर गए । उक्त हादसे में छात्रा रिद्धिमा की कनपटी में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया । जिससे रिद्धिमा खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल रिद्धिमा व रिद्धिमा के पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल रिद्धिमा ने दम तोड़ दिया । ट्रैक्टर चालक द्वारा नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाए जाने की बात लोगों द्वारा कही जा रही थी ।

परिजनों पर टूटा दुःखो का पहाड़,परिजनों का हुआ रो रो कर हुआ बुरा हाल

इकलौती पुत्री रिद्धिमा की सड़क हादसे में गई जान से परिजनों एवं माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।उक्त घटना से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा । विद्यालय प्रबंधन एवं परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिद्धिमा जैन पढ़ाई में काफी तेज थी । हादसे के बाद विद्यालय प्रबंधन,प्रिंसिपल एवं स्टाफ अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित परिजनों,माता पिता को ढांढस बंधाया गया । पी एम एवं पंचनामा की कार्रवाई के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।

ट्रैक्टर चालक हिरासत में एवं घटनाकारित ट्रैक्टर को किया गया जप्त

सूरजपुर पुलिस द्वारा आरोपी ट्रैक्टर चालक लकेश्वर सिंह पिता मुन्ना सिंह उम्र 28 वर्ष को उक्त सड़क हादसे के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है व ट्रैक्टर चालक का एम एल सी कराया गया है । घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक के नशे में धुत्त होकर ट्रैक्टर चलाए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है एवं सूरजपुर पुलिस द्वारा उक्त मामले की विवेचना की जा रही है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!