सरगुजा में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन किया गया है।

पुनर्गठित समिति में अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अजाक थाना अम्बिकापुर के उप पुलिस अधीक्षक को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक सांख्यिकीय अधिकारी श्री संतोष कुमार कंवर को अनुसूचित जनजाति वर्ग से, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती ममता कुर्रे को अनुसूचित जाति वर्ग से तथा परियोजना अधिकारी (साक्षरता) श्री गिरीश गुप्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग से सदस्य बनाया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को पदेन सदस्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!