जिले के शासकीय विद्यालयों में ऑनलाइन नीट एवं जेईई कोचिंग शुभारंभ कार्यक्रम का 17 अक्टूबर को होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

जिला खनिज संस्थान न्यास सरगुजा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के 35 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से NEET/JEE प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर ए-हेल्प पशु सखी प्रमाण पत्र वितरण समारोह भी आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुभारंभ समारोह 17 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अंबिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरिमंदर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव उपस्थित रहेंगे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!