राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवम्बर से।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, एक जनवरी से प्रारंभ होंगी नए सेमेस्टर की कक्षाएं

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में दिसम्बर 2026 की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं समय पर संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को एक सप्ताह का सेमेस्टर ब्रेक मिल सके तथा आगामी सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 से प्रारंभ की जा सकें।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!