एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग 28 जुलाई से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 28 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है।

रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 तक चलेगी। काउंसलिंग का समय सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची, काउंसलिंग केंद्र और अन्य विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका था, वे पूर्व सूची में दर्शाए गए विद्यालय में उपस्थित होकर अनुलग्नक-3  प्राप्त कर सकते हैं। इसके पश्चात् वे 28 जुलाई से 1 अगस्त तक होने वाली इस काउंसलिंग में सीधे भाग ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अलग से सूची जारी नहीं की जाएगी।

विस्तृत और अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थियों व अभिभावकों को नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in    का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!