रघुनाथपुर पुलिस चौकी नवीन प्रस्तावित स्थल पर वृक्षारोपण अभियान से गूँजी हरियाली की पुकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर/सरगुजा:-
रघुनाथपुर पुलिस चौकी के नवीन प्रस्तावित भूमि पर आज चौकी प्रभारी रामनारायण पटेल व समस्त स्टाफ ने वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कर क्षेत्र में हरियाली का संदेश दिया।

पुलिस कर्मियों ने पौधारोपण कर यह स्पष्ट किया कि वृक्ष केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि जीवन के लिए भी अनिवार्य हैं। वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण को कम करते हैं, जलवायु को संतुलित रखते हैं और मिट्टी को कटाव से बचाते हैं।

इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, सामाजिक जागरूकता फैलाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।पुलिस चौकी रघुनाथपुर के नवीन प्रस्तावित स्थल परिसर में लगाए गए पौधों से न केवल प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने घरों और आसपास वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

पुलिस चौकी प्रभारी रघुनाथपुर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि निरंतर देखभाल की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाएगा।

इस अभियान से यह संदेश गया कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज और पर्यावरण की सुरक्षा में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। रघुनाथपुर क्षेत्र में यह पहल स्थानीय नागरिकों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी और आने वाले समय में हरियाली का विस्तार करेगी । वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अरकेसिया,लीची,आम जैसे फलदार व छायादार वृक्षारोपण किया गया ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!