शासकीय उद्यान रोपणी कमलेश्वपुर एवं बेलकोटा के नाशपाती फलबहार वर्ष 2026-27 हेतु निविदा आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

उप संचालक उद्यान ने बताया कि विकासखण्ड मैनपाट के शासकीय उद्यान रोपणी कमलेश्वपुर एवं विकास खण्ड बतौली के शासकीय उद्यान रोपणी बेलकोटा के नाशपाती फल बहार वर्ष 2026-27 हेतु इच्छुक व्यवसायी से मोहर बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गई हैं। शासकीय उद्यान रोपणी कमलेश्वपुर में निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 जून 2026 एवं शासकीय उद्यान रोपणी बेलकोटा हेतु 18 जून 2026 है।  निविदा प्रस्तुत करने का समय दोपहर 02.00 बजे तक है तथा निविदा इसी दिन दोपहर 03.00 बजे खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निविदा पत्र स्पीड पोस्ट पंजीकृत डाक अथवा स्वयं या प्रतिनिधि उपस्थित होकर कार्यालय उप संचालक उद्यान अम्बिकापुर या संबंधित शासकीय उद्यान रोपणी में निविदा प्रस्तुत कर सकते है। कार्यालय उप संचालक उद्यान में निविदा पत्र प्रस्तुत करने का निविदा खुलने के तिथि के एक दिन पूर्व तक जमा करना होगा तथा संबंधित शासकीय उद्यान रोपणी में निविदा खुलने के दिनांक के 01 घंटे पूर्व तक स्वीकार किये जाएंगे। निविदा समिति द्वारा संबंधित उद्यान रोपणी में निविदा पत्र खोली जायेंगी।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!