दीर्घकालीन अनधिकृत अनुपस्थिति पर सहायक ग्रेड-03 की सेवा समाप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़, विकासखण्ड उदयपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री सूरज कुमार भगत की सेवा समाप्त कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भगत दिनांक 17 मार्च 2021 से बिना अनुमति एवं बिना सूचना के लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में समय-समय पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए तथा समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया गया। इसके बावजूद उनके द्वारा नियत अवधि में संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।

मामले की जांच हेतु नियमानुसार विभागीय जांच संस्थित की गई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत यह पाया गया कि संबंधित कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे तथा अपनी अनुपस्थिति के समर्थन में कोई वैध दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकारी द्वारा श्री सूरज कुमार भगत, सहायक ग्रेड-03 की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय सेवकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सेवा नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीर कदाचार माना जाता है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!