सीएम हेल्पलाइन 1076 से आमजन को मिल रही त्वरित राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिकायत का समयबद्ध निराकरण कर आवेदक को उपलब्ध कराई गई डिजिटल किसान किताब


गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार:-

आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन की इस अभिनव पहल के माध्यम से लोग अपनी शिकायत सीधे शासन तक पहुंचा रहे हैं और संबंधित विभागों द्वारा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का त्वरित निराकरण कर आवेदक को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक श्री संतोष कुमार रजक द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल में टोकन क्रमांक ब्ब्260600003692 दिनांक 10 जून 2026 के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया था कि जेजे मिंज पिता स्वर्गीय काशी मिंज के नाम दर्ज भूमि, जिसमें प्लाट क्रमांक 456/3, 332/2, 338/4 एवं 444/3 का बंटवारा हो हुआ था, किन्तु संबंधित नई ऋण पुस्तिका (किसान किताब) उपलब्ध नहीं कराई गई है।

शिकायत प्राप्त होने के पश्चात तहसील कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान संबंधित हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि ग्राम मेण्ड्राकला स्थित खसरा क्रमांक 332/2, 338/4, 444/3 एवं 456/3, रकबा क्रमशः 0.232, 0.081, 0.093 एवं 0.166 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में गैजू आ.काशी के नाम विधिवत दर्ज है तथा उक्त भूमि का डिजिटल किसान किताब तत्काल आवेदक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित की गई तथा उन्हें इसकी सूचना भी उपलब्ध कराई गई।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!