जिले में स्वगणना शुरू, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने भरा ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनगणना 2027

जनगणना के सफल संचालन हेतु जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ

प्रथम चरण 01 से 30 मई 2026 तक

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में 16 अप्रैल से स्व गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 1 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा। वहीं 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 की अवधि में स्वः गणना के प्रचार-प्रसार तथा  मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु व्यापक प्रचार अभियान संचालित किया जा रहा है। स्व गणना की शुरुआत के साथ अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सुनील नायक ने आज निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा।

अपर कलेक्टर श्री नायक ने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना पूरी तरह गोपनीय है। सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड डेटा रिपोर्ट में सिर्फ कुल आंकड़े प्रकाशित होते हैं,नाम-पता किसी को नहीं दिया जाता। जानकारी टैक्स, पुलिस या जांच में उपयोग नहीं होते। जनगणना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।

जनगणना का पहला चरण-
मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। प्रगणक घर-घर आकर जानकारी दर्ज करेंगे, इसमें हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी। प्रगणक द्वारा घर की स्थिति, सुविधाएँ और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी।

स्व-गणना की प्रक्रिया-
राज्य में  16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व गणना (self- Enumeration) किया जाएगा। स्व-गणना हेतु ऑनलाइन  (se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। प्रगणक (Enumerator) आपके घर आयें तो उनके साथ SE ID साझा करें। स्व गणना अनिवार्य नहीं है, स्व-गणना नहीं करते हैं, तो 1 मई से 30 मई 2026 तक की अवधि में प्रगणक आपके घर आकर, जानकारी अवश्य दर्ज करेंगे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!