गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-
जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि केन्द्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एस ई.सी. एल. बिलासपुर द्वारा प्रायोजित कुल 1000 जरूरतमद युवाओं को रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के दौरान 1500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी।
आवेदकों के चयन हेतु 18 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज भवन अम्बिकापुर में काउंसिलिंग हेतु शिविर आयोजित की गई है। जिसमें 06 कोर्स (मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मॉलडिंग, मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सट्रयुसन, मशीन ऑपरेटर- ब्लो मॉलडिंग, मशीन ऑपरेटर- टूल रूम, मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी लेन्थ तथा मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी मीलिंग में 04 माह के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा।
आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 11 वीं उत्तीर्ण है। इच्छुक उम्मीदवार 10 वीं की अंक सूची आधार कार्ड की प्रति/छायाप्रति एवं 02 रंगीन फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते है। इच्छुक हितग्राही पंजीयन हेतु श्री नीरज कुमार सार्वा मोबाईल नम्बर 9993788497 तथा 8770883497 से सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
