CBSE 10वी के परीक्षा परिणाम में सामार्थ वराडे ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर मोंटफोर्ट विद्यालय का बढ़ाया मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-

सी बी एस ई हाई स्कूल बोर्ड के परीक्षा परिणाम 2025-2026 की घोषणा इस वर्ष मोंटफोर्ट स्कूल अम्बिकापुर के लिए खुशियों की सौगातें लेकर आई । 12 विद्यार्थियों द्वारा इस वर्ष 10वी बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया । विद्यालय के गौरव सामार्थ वराडे ने इस वर्ष 10 वी बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक अर्जित किया । इस वर्ष मोंटफोर्ट विद्यालय के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।
कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में मोंट फ़ोर्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

ब्रदर सेवक गैब्रियल, संगीता पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2025-2026
“मोंटफोर्ट विद्यालय के गौरव
सामार्थ वराडे (97%)
सृष्टि दुबे (95.2%)
तृप्ति गुप्ता (95.2%)
स्नेहा टोप्पो (94%)
अनिरुद्ध झा(93%)
अंशिका कुमारी(91%)
सुष्मिता अग्रवाल(91%)
प्रेरणा खाखा(90%)
करण कश्यप(90%)
आशना सिंह(90%)
आरुषि पाण्डेय(90%)
नैंसी दुबे(90%)

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!