अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती का संयुक्त आयोजन, प्रस्तावना पाठन सहित संविधान की शपथ ली गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों एवं कई सामाजिक संगठन के द्वारा बाबा भीम राव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस मुख्य अतिथि डॉ आर एस मरकाम एवं विशिष्ट अतिथि पी एन सिंह के तत्वाधान में संयुक्त रुप से आयोजित किया गया संचालन साथी किरण सिन्हा जी ने किया । आरम्भ में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आशा ताई के निधन एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन के निर्वाण दिवस पर मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संबोधन श्रृंखला के पहले भारतीय संविधान में वर्णित प्रस्तावना का पाठन करते हुए रक्षा करने का संकल्प लिया गया ।

संबोधन श्रृंखला की शुरुवात किसान सभा के सचिव सी पी शुक्ल ने संविधान की रचना परिस्तिथि काल पर जोर देते हुवे संविधान को उत्कृष्ट रचना बताया । सामाजिक कार्यकर्ता सुजानबिंद ने बाबा जी के सभी पक्षों पर जानकारी रखी । भगत सिंह अकादमी के चरण प्रीत सिंह जी ने अंबेडकर जी पर भगत सिंह के विचार एवम् प्रगति शील दृष्टि कौन पर आधारित विचार रखा ।

एडवोकेट अनिल द्विवेदी ने बाबा साहब के विचारों को समसामयिक एवं प्रासंगिक बताया । अमित मेटी ने बाबा साहेब के अधूरे काम को पूरा करने एवं बौद्ध धर्म को स्वीकार किया जाने को क्रांतिकारी कदम बताया । सुधीर तिवारी ने बाबासाहेब के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला । आर एन राम एवं आई आर एस मरकामजी ने बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष के विचारों पर प्रकाश डाला ।

छत्तीसगढ़ प्रगति शील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत सिन्हा ने बताया की बाबा साहब बहु प्रतिभा के धनी थे लेकिन समाज ने उनके सम्पूर्ण कद को बोना बनाया जो दुखद है
संविधान जब बनकर आया तो भी समाज ऐसा वर्ग था जो संविधान को स्वीकार नहीं किया राष्ट्र के झंडे का विरोध किया ।

समाज में ऐसे लोग हैं जो लोक तंत्र,लोक संगठन की स्वतंत्रता,जनता के वोट के अधिकारों पर, नीतिगत चोट दे रहे है हमें चुनौती को स्वीकार रक्षा की लड़ाई के लिए तैयार रहना है ।
मुख्यातिथि डॉ मरकाम जी ने लोकतंत्र की रक्षा, जल जंगल जमीन की रक्षा, स्वतंत्रता, भाई चारा,सामाजिक न्याय, एकता में विविधता एवं अवसर की समानता की रक्षा करनी है, संविधान की आत्मा को बचाए रखना है ।

पी एन सिंह जी ने देश की आजादी का संघर्ष समाजवादी क्रांतिकारी विचारों का बाबा साहब पर गहरा प्रभाव था महिला दलितों की सेवा ट्रेड यूनियन आंदोलन में वेतन निर्धारण कार्य की अवधि आठ घंटे किए जाने श्रम कानून श्रमिकों के पक्ष में हो पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में श्याम लाल राकेश रंजन,अनूप कुमार,टी आर लाल,अनिल,मेहर रुस्तम,प्रवेश,दशरथ राम,संजय सिंह, मदन राउत, अंकुर सिन्हा, दीपक, वेद लाल, दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!