ग्राम बटवाही में अम्बेडकर जयंती पर समरसता भोज का हुआ आयोजन
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/बटवाही/लुंड्रा/सरगुजा:-
सरगुजा जिला के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बटवाही के खुटरापारा में विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज, भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा सतीश जायसवाल व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में रविदास समाज के साथ समरसता का संदेश देते हुवे अंबेडकर जी की जयंती पर समाज के सभी वर्गों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जो जाति-पाति को मिटाकर सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।


इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारधाराओं जीवन में आत्मसात करने के संदेश को जन जन तक पहुंचाने व डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर के संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।
श्रद्धांजलि और संकल्प: अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनके कार्यों को नमन किया गया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया..!!
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिले के मंत्री श्री वैभवसिंह देव, मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल लुंन्ड्रा श्री सतीश कुमार जायसवाल, श्री विजय व्यापारी की सभापति जनपद पंचायत अंबिकापुर महामंत्री श्री दिलीप प्रजापति जी, श्री अशोक गुप्ता जी, श्री धनराज एक्का जी श्री सुरेश गुप्ता जी, श्री मोची राम नागेश, श्री मनसाय नागेश, श्री हरीपुरी जी, श्री मकसूदन गिरी जी, श्री बंधु रवि जी, श्रीमती ललिता रवि जी, श्रीमती शिला रवि जी, श्री सुदामा रवि जी, भारी संख्या में समाज की पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहें ।






Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
